Monday, October 19th, 2026

जिला पंचायत सीईआे ने ली स्व सहायता समूहाें की बैठक

 

ग्वालियर। स्व सहायता समूहों की सामग्री आमजनों तक पहुंचाने के लिए फूूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में नियमित रूप से मेले लगाए जाएंगे। साथ ही इन उत्पादों पर विश्वसनीयता एवं शुद्धता कायम करने के लिए एगमार्क ट्रेड दिलाने के प्रयास भी किए जाएंगे। यह बात जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल ने निरीक्षण के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं से कही।

जिला पंचायत सीइओ किशोर कानयाल ने घाटीगांव विकासखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने ग्राम सिमरिया टांका में खेत तालाब योजना को देखा। इसके बाद वह आरोन में बकरी शाला गए, वहां पर उन्होंने पटवारी को निर्देश दिए कि गोशाला के लिए चिन्हित की गई जमीन का नक्शा आदि बनाकर तत्काल दें जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके बाद वह रानीघाटी गोशाला पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने पराली को काटकर उससे गायों के चारा बनाने वाली मशीन को देखा। उन्होंने इस दौरान समझा कि किस प्रकार मशीन कार्य करती है और उसका जिला पंचायत किस प्रकार ग्रामीणों को लाभ दे सकती है, जिससे पराली जलाने की समस्या से मुक्ति मिल सके। साथ ही उन्होंने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में पहुंचकर कार्य करें, जिससे कार्य की गुणवत्ता बढ़े।

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय